[gtranslate]
Home टेक्नोलॉजीनासिक सिंहस्थ कुंभ निर्माण कार्यों पर NMC कमिश्नर का खुला चैलेंज, बोलीं- धांधली मिली तो बदल दूंगी अपना नाम

नासिक सिंहस्थ कुंभ निर्माण कार्यों पर NMC कमिश्नर का खुला चैलेंज, बोलीं- धांधली मिली तो बदल दूंगी अपना नाम

by Kalpana Pandey
0 comments

नासिक: सिंहस्थ कुंभ 2027 को लेकर नासिक में चल रहे निर्माण कार्यों पर उठ रहे सवालों के बीच नासिक महानगरपालिका आयुक्त मनीषा खत्री ने मीडिया के सामने खुला चैलेंज दिया है। उन्होंने निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार, धांधली या घटिया गुणवत्ता के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

मनीषा खत्री ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया में सिंहस्थ कुंभ के निर्माण कार्यों को लेकर एजेंसियों और नासिक महानगरपालिका पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं और उनका नाम भी लिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि करीब 14 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों में कहीं भी धांधली, भ्रष्टाचार, घटिया निर्माण या गुणवत्ता विहीन काम नजर आए तो वह अपना नाम बदल देंगी।

महानगरपालिका आयुक्त ने यह भी माना कि निर्माण कार्यों के चलते नासिकवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। हालांकि उन्होंने कहा कि लोगों को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि वर्ष 2027 में नासिक में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सिंहस्थ कुंभ नासिक के लिए गर्व का विषय है और प्रशासन का प्रयास है कि कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

निर्माण कार्यों को लेकर आयुक्त के इस बयान के बाद अब इन परियोजनाओं की गुणवत्ता और प्रगति पर निगाहें और भी बढ़ गई हैं।

बाइट — मनीषा खत्री, नासिक महानगरपालिका आयुक्त
लोकेशन — नासिक

You may also like

Leave a Comment