Home राज्यउत्तर प्रदेशदबंगों का तांडव: महिला जिलाध्यक्ष को घर में घुसकर पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात

दबंगों का तांडव: महिला जिलाध्यक्ष को घर में घुसकर पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात

by Kalpana Pandey
0 comments

चंदौली के मुगलसराय में दबंगों की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। Samajwadi Party की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के घर में घुसकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला मुगलसराय क्षेत्र के मड़िया पड़ाव का बताया जा रहा है। आरोप है कि कुछ लोग अचानक गार्गी सिंह पटेल के घर में घुस आए और कहासुनी के बाद हमला कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावरों ने महिला नेता को बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से मारपीट की।

इतना ही नहीं, कमरे में रखी टेबल उठाकर भी हमला किए जाने का आरोप है। घर में चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। समाजवादी पार्टी नेताओं ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

फिलहाल घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment