Home राज्यउत्तर प्रदेशबलिया में बीजेपी की पदयात्रा, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी बोले सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान

बलिया में बीजेपी की पदयात्रा, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी बोले सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान

by Suhani Sharma
0 comments

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत रतसर कला में भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी शामिल हुए। पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, पुरुष और महिलाएं शामिल होकर इलाके में जनसंपर्क करते नजर आए।
पदयात्रा के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लोगों से मुलाकात कर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और लाभार्थियों से संवाद भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली।


इस मौके पर पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि यह अभियान कोई नया नहीं है। वर्ष 2008 में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया था कि हर साल दिसंबर से फरवरी तक पदयात्रा निकालकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच चुका है, उनके प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है। वहीं जिन लोगों तक योजनाओं का लाभ अभी तक नहीं पहुंच पाया है, उनकी जानकारी जुटाकर सूचीबद्ध किया जा रहा है ताकि उन्हें भी योजनाओं से जोड़ा जा सके।
उन्होंने कहा कि रतसर कला टाउन एरिया में आयोजित यह पदयात्रा जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और सरकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने का एक माध्यम है..

You may also like

Leave a Comment