
ठाणे जिले के कल्याण में पुलिस ने बाइक चोरी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 7 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत करीब 2.8 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरोह सुनसान जगहों पर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर उन्हें कम कीमत में बेच देता था। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से आरोपियों को पकड़ा गया।
फिलहाल पूछताछ जारी है और पुलिस को इस गैंग से जुड़ी अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।