Home राज्यउत्तर प्रदेशबलिया में आरोपी को छुड़ाने पर बवाल, पुलिस टीम पर पथराव, कई जवान घायल

बलिया में आरोपी को छुड़ाने पर बवाल, पुलिस टीम पर पथराव, कई जवान घायल

by Kalpana Pandey
0 comments
बलिया में आरोपी को छुड़ाने पर

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में आरोपी को हिरासत में लेने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जमकर पथराव कर दिया। इस घटना में तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि थाना प्रभारी की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।


पूरा मामला चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नागपुरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक गांव में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसे अधमरी हालत में सड़क पर छोड़ दिया गया था। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया था। इसी दौरान पुलिस आरोपी को अपने कब्जे में लेने गांव पहुंची, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पुलिस टीम पर पथराव शुरू हो गया।


पथराव में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। वहीं पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया गया। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment