Home राज्यउत्तर प्रदेशईरान-अमेरिका तनाव से बढ़े तेल के दाम, पीएम की मितव्ययिता अपील राष्ट्रहित में: ओमप्रकाश राजभर

ईरान-अमेरिका तनाव से बढ़े तेल के दाम, पीएम की मितव्ययिता अपील राष्ट्रहित में: ओमप्रकाश राजभर

by Kalpana Pandey
0 comments
ईरान-अमेरिका तनाव से बढ़े तेल के

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर शुक्रवार को आजमगढ़ के अतरौलिया डाक बंगला पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।


इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री राजभर ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर पड़ रहा है। तेल आपूर्ति और आयात-निर्यात प्रभावित होने से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हालात सामान्य होने पर आम जनता को राहत मिलेगी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मितव्ययिता और सोने की खरीद को लेकर की गई अपील का समर्थन करते हुए राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री का हर निर्णय राष्ट्रहित और देश की खुशहाली को ध्यान में रखकर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि देश में अमन-चैन और आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए जनता को भी प्रधानमंत्री की अपील का पालन करना चाहिए।


विपक्ष द्वारा सरकार पर लगाए जा रहे फिजूलखर्ची के आरोपों पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि विपक्ष केवल विरोध की राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं अपने काफिले को छोटा कर सादगी और मितव्ययिता का संदेश दे रहे हैं।


समाजवादी पार्टी के एक प्रवक्ता द्वारा ब्राह्मण समाज पर दिए गए विवादित बयान की निंदा करते हुए राजभर ने कहा कि ब्राह्मण समाज देश की विद्वान परंपरा का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कुछ नेता समाज में जातीय तनाव फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव की असामयिक मृत्यु पर दुख जताते हुए राजभर ने इसे बेहद दुखद घटना बताया। उन्होंने कहा कि यदि परिवार किसी प्रकार की आशंका जताता है तो सरकार निष्पक्ष जांच कराने के लिए पूरी तरह तैयार

You may also like

Leave a Comment