
हरिद्वार के घाट उस वक्त भावुक हो उठे जब प्रतीक यादव की अस्थियों का विधि-विधान से गंगा में विसर्जन किया गया। परिवार के सदस्य नम आंखों के साथ उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। भाई आदित्य यादव ने गंगा में अस्थियां प्रवाहित कीं, जबकि पत्नी अपर्णा यादव खुद को संभाल नहीं पाईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं।
इस दौरान सबसे भावुक दृश्य तब देखने को मिला जब छोटी बेटी पद्मजा ने ‘I LOVE PAPA’ लिखा एक कार्ड गंगा में बहाया। पिता को याद करते हुए पद्मजा अस्थियों को माथे से लगाकर रो पड़ी, जिसे देखकर घाट पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
अपर्णा यादव अपनी दोनों बेटियों प्रथमा और पद्मजा के साथ हरिद्वार पहुंचीं थीं। बाबा रामदेव की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अनुष्ठान किया गया और परिवार ने भारी मन से प्रतीक यादव को अंतिम विदाई दी।