Home दुनियाभिवंडी में इंडियन ड्रॉप्स कंपनी के गोदाम में भीषण आग, कई गोदाम जलकर खाक होने की आशंका

भिवंडी में इंडियन ड्रॉप्स कंपनी के गोदाम में भीषण आग, कई गोदाम जलकर खाक होने की आशंका

by Kalpana Pandey
0 comments

भिवंडी। भिवंडी तालुका के वल ग्रामपंचायत क्षेत्र स्थित पारसनाथ कंपाउंड की E-1 इमारत में मंगलवार दोपहर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित इंडियन ड्रॉप्स कंपनी के गोदाम में लगी, जहां बड़ी मात्रा में कपड़ा, बैग, पुट्ठा और कागज का सामान रखा हुआ था।

देखते ही देखते आग ने करीब 10 गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका अग्निशमन दल की तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियां और दर्जनों कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए अतिरिक्त पानी के टैंकर भी मंगवाए गए। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली कराया गया और लोगों को दूर रहने की अपील की गई।

पानी की कमी बनी चुनौती

फायरमैन शशिकांत बीड़े ने बताया कि शाम करीब 4 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने तक दूसरी मंजिल पूरी तरह आग की चपेट में थी। गोदामों में ज्वलनशील सामान होने और पानी की कमी के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment