Home क्राइमउल्हासनगर में डबल मर्डर से सनसनी, कैलाश कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंगपुरानी रंजिश में दो की मौत, एक युवक गंभीर घायल

उल्हासनगर में डबल मर्डर से सनसनी, कैलाश कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंगपुरानी रंजिश में दो की मौत, एक युवक गंभीर घायल

by Kalpana Pandey
0 comments

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में शनिवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब कैंप-5 स्थित कैलाश कॉलोनी इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई। इस गोलीबारी में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबरनाथ गांव और कैलाश कॉलोनी चौक के कुछ बदमाशों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी विवाद के चलते शनिवार शाम करीब 7:30 बजे अचानक फायरिंग शुरू हो गई।

इस हमले में अनिल हरकेश चौहान और अमन हरकेश चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अर्जुन सुरजबली चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अर्जुन को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, बाद में हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही हिललाइन पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं और आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।

डबल मर्डर की इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment