Home क्राइमभिवंडी में फर्जी FDA अधिकारियों का भंडाफोड़, अवैध वसूली करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी में फर्जी FDA अधिकारियों का भंडाफोड़, अवैध वसूली करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

by Kalpana Pandey
0 comments
भिवंडी में फर्जी FDA अधिकारियों का

भिवंडी: महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में खुद को खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) का अधिकारी बताकर दुकानदारों से अवैध वसूली करने वाले चार लोगों को शांति नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, नागांव स्थित सागर प्लाज़ा होटल के आसपास चारों आरोपी खुद को FDA अधिकारी बताकर दुकानों में जांच के नाम पर पहुंच रहे थे। वे दुकानदारों को कार्रवाई का डर दिखाकर उनसे पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे थे।

स्थानीय लोगों को आरोपियों की गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद शांति नगर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी किसी भी सरकारी विभाग से जुड़े नहीं थे और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर दुकानदारों को धमकाकर वसूली करने का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितने व्यापारियों को निशाना बनाया और क्या इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment