Home देशअंधेरी पश्चिम में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई: इर्ला रोड से 200 अवैध फेरीवाले और अतिक्रमण हटाए गए

अंधेरी पश्चिम में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई: इर्ला रोड से 200 अवैध फेरीवाले और अतिक्रमण हटाए गए

by Real Khabren
0 comments
अंधेरी पश्चिम में बीएमसी की बड़ी

मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित राम गणेश गडकरी मार्ग यानी इर्ला रोड पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की है। ‘के पश्चिम’ विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई में करीब 200 अवैध फेरीवालों और फुटपाथों पर बने अनधिकृत बढ़ीव निर्माणों को हटाया गया। यह कार्रवाई 29 जनवरी 2026 को अंजाम दी गई।

महानगरपालिका आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगराणी के निर्देशों पर, परिमंडल-4 की उप आयुक्त भाग्यश्री कापसे के मार्गदर्शन में और ‘के पश्चिम’ विभाग के सहायक आयुक्त चक्रपाणी अल्ले के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

राम गणेश गडकरी मार्ग, स्वामी विवेकानंद मार्ग और गुलमोहर रोड को जोड़ने वाला अहम रास्ता है और यही मार्ग डॉ. रु. न. कूपर अस्पताल के प्रवेश द्वार से भी जुड़ा हुआ है। जांच में सामने आया था कि इस मार्ग के फुटपाथों पर अवैध निर्माण और बड़ी संख्या में अनधिकृत फेरीवालों के कारण पैदल यात्रियों को परेशानी हो रही थी। इसके अलावा आपात स्थिति में मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस की आवाजाही भी प्रभावित हो रही थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ‘के पश्चिम’ विभाग ने अतिक्रमण हटाने की विशेष मुहिम शुरू की। इस दौरान 4 अतिक्रमण निर्मूलन वाहन, 3 जेसीबी मशीनों और अन्य उपकरणों की मदद से कार्रवाई की गई। अभियान में करीब 100 महानगरपालिका अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे और पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त भी तैनात किया गया था।

महानगरपालिका की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने संतोष व्यक्त किया है। बीएमसी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी नियमित रूप से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You may also like

Leave a Comment