Home ट्रेंडिंगआदिवासी युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, CBI जांच और दोषियों को फांसी देने की मांग

आदिवासी युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, CBI जांच और दोषियों को फांसी देने की मांग

by Kalpana Pandey
0 comments

खंडवा/खालवा। खालवा क्षेत्र के ग्राम जुनापानी में नाबालिग आदिवासी युवक जितेंद्र पाटिल की संदिग्ध मौत को लेकर ग्रामीणों और आदिवासी समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मृतक के परिजनों ने मामले को हत्या बताते हुए CBI जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

परिजनों का आरोप है कि 14 जून को हुई घटना के कई दिन बाद भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे ग्रामीणों और आदिवासी समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है। न्याय की मांग को लेकर गांव के पंचों, सामाजिक प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने तहसीलदार एवं थाना प्रभारी खालवा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक अपने परिवार का इकलौता सहारा था और जांच में हो रही देरी से लोगों का प्रशासन पर भरोसा कमजोर पड़ रहा है।

आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने आवश्यकता पड़ने पर मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की भी मांग उठाई है।

You may also like

Leave a Comment