Home दुनियाइजरायल की बड़ी एयरस्ट्राइक, हमास और इस्लामिक जिहाद के दो शीर्ष कमांडर ढेर

इजरायल की बड़ी एयरस्ट्राइक, हमास और इस्लामिक जिहाद के दो शीर्ष कमांडर ढेर

by Real Khabren
0 comments
इजरायल की बड़ी एयरस्ट्राइक, हमास और

गाजा पट्टी में इजरायल ने एक बार फिर बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए हमास और इस्लामिक जिहाद के दो अहम कमांडरों को मार गिराया है। इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) और इजरायली सुरक्षा एजेंसी (ISA) के संयुक्त ऑपरेशन में हमास कमांडर मोहम्मद अल-हबील और इस्लामिक जिहाद के उत्तरी गाजा ब्रिगेड के प्रमुख अली राजियाना को निशाना बनाया गया।


IDF के अनुसार, यह एयरस्ट्राइक हालिया युद्धविराम यानी सीजफायर के खुले उल्लंघन के जवाब में की गई। मारे गए हमास कमांडर मोहम्मद अल-हबील पर आरोप था कि उसने कैद में रखी गई इजरायली महिला सैनिक नोआ मार्सियानो की बेरहमी से हत्या की थी। नोआ मार्सियानो को 7 अक्टूबर के हमले के दौरान नाहल ओज़ सैन्य पोस्ट से अगवा किया गया था, जहां वह इजरायली सेना में ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात थीं। उनकी हत्या की खबर के बाद इजरायल में भारी आक्रोश देखा गया था।

वहीं, इस्लामिक जिहाद का वरिष्ठ कमांडर अली राजियाना उत्तरी गाजा में आतंकी तैनाती, सुरक्षा योजनाओं और पूरे युद्ध के दौरान बंधकों को कैद में रखने की निगरानी का जिम्मेदार था। IDF का कहना है कि राजियाना का मारा जाना इस्लामिक जिहाद के लिए एक बड़ा सैन्य झटका है।

इजरायली सेना ने सोशल मीडिया के जरिए इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि यह ऑपरेशन उन आतंकियों के खिलाफ किया गया है जो इजरायल और उसके नागरिकों पर गंभीर हमलों में शामिल रहे हैं। IDF ने यह भी साफ किया है कि इजरायल अपने नागरिकों और सैनिकों के खिलाफ हिंसा करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगा और ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

You may also like

Leave a Comment