महाराष्ट्र में आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने राज्य की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की आधिकारिक सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश और वरिष्ठ स्तर के कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है, जिन्हें अलग-अलग जिलों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
कांग्रेस की इस स्टार प्रचारक सूची में महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्नीथला, प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ, विधानमंडल दल के नेता विधायक विजय वडेट्टीवार, सांसद छत्रपति शाहू महाराज, विधान परिषद में गुटनेता विधायक सतेज उर्फ बंटी पाटील, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सांसद मुकुल वासनिक और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य बालासाहेब थोरात, सांसद रजनीताई पाटील, गोवा के प्रभारी माणिकराव ठाकरे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, राज्यसभा सांसद चंद्रकांत हंडोरे और एआईसीसी सदस्य नसीम खान को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
सूची में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता यशोमती ठाकूर, सांसद प्रणिति शिंदे, विधायक अमीन पटेल, पूर्व मंत्री डॉ. नितीन राऊत, विधायक अमित देशमुख, विधायक डॉ. विश्वजीत कदम, पूर्व मंत्री रमेश बागवे, पूर्व सांसद हुसैन दलवाई, विधायक साजिद खान पठान और पूर्व मंत्री वसंत पुरके के नाम भी शामिल हैं।
इसके अलावा पूर्व विधायक धीरज देशमुख, रामहरी रुपनवर, एम. एम. शेख, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष वजाहत मिर्झा, वरिष्ठ प्रवक्ता अतुल लोंढे, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ हत्तीअंबिरे, ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल भिंगे, मुफ्ती हारून नदवी, शाह आलम शेख, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष संध्याताई सव्वालाखे, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज मोरे, सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष विलास औताडे, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सागर सालुंखे, अक्षय राऊत और हनुमंत पवार को भी प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस का कहना है कि इन वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं के जरिए पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी और जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों में जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। पार्टी नेतृत्व को भरोसा है कि मजबूत प्रचार और समन्वित रणनीति के दम पर कांग्रेस इन स्थानीय निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।