Home स्पोर्ट्सक्रिकेटपलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना संग सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट, शादी कैंसिल के बाद मिटे रिश्ते के सभी निशान

पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना संग सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट, शादी कैंसिल के बाद मिटे रिश्ते के सभी निशान

by Real Khabren
0 comments

बॉलीवुड सिंगर पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी अब इतिहास बन चुकी है। लेकिन उनके बीच हुए ब्रेकअप को लेकर चर्चा अभी भी लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर अब एक नया अपडेट सामने आया है।

पलाश मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से स्मृति मंधाना से जुड़ी सभी फोटोज और पोस्ट हटा दी हैं। इन पोस्ट्स में उनके बर्थडे विश, फेस्टिवल से जुड़े खास पलों और अन्य यादगार इवेंट्स की तस्वीरें शामिल थीं। दोनों पहले ही एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर चुके हैं।

याद दिला दें कि पलाश और स्मृति की शादी 23 नवंबर 2025 को होने वाली थी। लेकिन, परिवार की तरफ से स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए शादी पहले पोस्टपोन कर दी गई थी। दिसंबर 2025 के अंत में यह शादी पूरी तरह से कैंसिल कर दी गई।

हालांकि, अभी तक दोनों ने शादी कैंसिल होने की असली वजह सार्वजनिक नहीं की है। सोशल मीडिया से जुड़े इस कदम से यह साफ हो गया है कि पलाश और स्मृति दोनों अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ने की दिशा में हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने रविवार, 25 जनवरी 2026 को देखा कि पलाश ने फीड से स्मृति से जुड़े सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। इस फैसले के बाद फैंस और फॉलोअर्स के बीच नए सवाल भी उठने लगे हैं।

पलाश ने पहले विवाद और धोखाधड़ी के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है, लेकिन इंस्टाग्राम से इस तरह का कदम उनकी निजी जिंदगी को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है।

You may also like

Leave a Comment