Home mumbaiमुंबई बीएमसी में बड़ी नियुक्ति: बृहन्मुंबई महानगरपालिका सुधार समिति की अध्यक्ष बनीं संध्या विपुल दोशी (सक्रे)

मुंबई बीएमसी में बड़ी नियुक्ति: बृहन्मुंबई महानगरपालिका सुधार समिति की अध्यक्ष बनीं संध्या विपुल दोशी (सक्रे)

by Suhani Sharma
0 comments

मुंबई में नगर प्रशासन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका की सुधार समिति के अध्यक्ष पद पर श्रीमती संध्या विपुल दोशी (सक्रे) का आज 23 फरवरी 2026 को बिनविरोध निर्वाचन किया गया।
इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा पीठासीन अधिकारी और महापौर रितू तावडे ने की। अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन प्राप्त हुआ था, जिसके चलते संध्या दोशी को निर्विरोध चुना गया।

गौरतलब है कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका की सार्वत्रिक चुनाव प्रक्रिया 2025-26 के बाद 16 फरवरी 2026 को आयोजित विशेष सभा में सुधार समिति के लिए 26 नगरसेवकों की नियुक्ति की गई थी। इसके बाद वैधानिक प्रक्रिया के तहत आज सुबह 11 बजे विशेष बैठक बुलाई गई, जिसमें अध्यक्ष पद के चुनाव की औपचारिकता पूरी की गई।

अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन को लेकर समिति के सदस्यों ने खुशी जताई। इस अवसर पर सहआयुक्त (सुधार) श्री संजोग कबरे और महानगरपालिका सचिव श्रीमती मंजिरी देशपांडे सहित कई अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
सुधार समिति महानगरपालिका के विकास और आधारभूत संरचना से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में संध्या दोशी के नेतृत्व में समिति के आगामी कार्यों पर सभी की नजरें रहेंगी।

You may also like

Leave a Comment