Home देशमुंबई में शुरू हुआ भारत का पहला ‘म्यूज़िकल रोड’, कोस्टल रोड पर 60-80 की स्पीड में बजेगी ‘जय हो’ की धुन

मुंबई में शुरू हुआ भारत का पहला ‘म्यूज़िकल रोड’, कोस्टल रोड पर 60-80 की स्पीड में बजेगी ‘जय हो’ की धुन

by Real Khabren
0 comments
मुंबई में शुरू हुआ भारत का

मुंबई ने एक बार फिर देश में नवाचार की मिसाल पेश की है। धर्मवीर, स्वराज्यरक्षक छत्रपति संभाजी महाराज को समर्पित मुंबई कोस्टल रोड पर भारत का पहला ‘म्यूज़िकल रोड’ शुरू कर दिया गया है। यह अनोखी पहल बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा साकार की गई है।

नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर जाने वाली उत्तर दिशा की लेन पर 500 मीटर के हिस्से में विशेष संगीत पट्टियां (ग्रूव्स/रंबल स्ट्रिप्स) लगाई गई हैं। जैसे ही वाहन 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इन पट्टियों के ऊपर से गुजरता है, चक्कों के घर्षण से उत्पन्न ध्वनि ‘जय हो’ गीत की धुन में बदल जाती है। यह तकनीक हंगरी पर आधारित है और दुनिया का पांचवां तथा भारत का पहला ऐसा प्रयोग है।

इस म्यूज़िकल रोड का लोकार्पण 11 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन के दौरान दोनों नेताओं ने वाहन में बैठकर ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ फिल्म के मशहूर गीत ‘जय हो’ की धुन का अनुभव लिया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि फिलहाल पहले चरण में 500 मीटर के हिस्से पर यह प्रयोग किया गया है और भविष्य में इसे आगे बढ़ाने की योजना है। वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि इस तरह की संगीत सड़कें आगे भी विकसित की जाएंगी और समृद्धि महामार्ग पर भी प्रायोगिक तौर पर इसे लागू करने पर विचार किया जा रहा है।

कार्यक्रम में हंगरी के वाणिज्य दूत फेरेन जारी, पूर्व सांसद राहुल शेवाले और अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त डॉ. अविनाश ढाकणे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुंबई का यह नया संगीत मार्ग न केवल तकनीकी नवाचार का उदाहरण है, बल्कि वाहन चालकों और यात्रियों के लिए एक अनोखा अनुभव भी है, जो सफर को सुरों से भर देता है।

You may also like

Leave a Comment