Home mumbaiमुंबई से कोंकण पानी के रास्ते, रो-रो फेरी से 5-6 घंटे में पहुंचेगा विजयदुर्ग

मुंबई से कोंकण पानी के रास्ते, रो-रो फेरी से 5-6 घंटे में पहुंचेगा विजयदुर्ग

by Suhani Sharma
0 comments

मुंबईकरों और कोंकण जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। जल्द ही महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड मुंबई के भाऊचा धक्का से विजयदुर्ग तक रो-रो फेरी सेवा शुरू करने जा रहा है। इस नई सेवा से मुंबई और सिंधुदुर्ग जिले के बीच यात्रा का समय 5 से 6 घंटे तक कम हो जाएगा। यात्री अब पानी के रास्ते अपने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ आरामदायक सफर कर सकेंगे।
अगस्त 2025 में इस सेवा की घोषणा की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें देरी हुई। अब सभी तैयारियां पूरी होने के बाद मार्च 2026 तक ट्रायल रन पूरा करने और अप्रैल 2026 तक सेवा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

टिकट की कीमत अभी तय नहीं हुई है, लेकिन अनुमान के मुताबिक प्रति यात्री 800 से 1200 रुपये, दोपहिया वाहन के लिए लगभग 1000 रुपये और चारपहिया वाहन के लिए 4500 से 6000 रुपये तक हो सकती है। यह सेवा कोंकण पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रियों को आसान यात्रा सुविधा देने में मदद करेगी।

You may also like

Leave a Comment