Home देशवंदे भारत ट्रेन पर पथराव, संघ प्रमुख मोहन भागवत सवार; C4 कोच का शीशा टूटा, हरदोई पुलिस जांच में जुटी

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, संघ प्रमुख मोहन भागवत सवार; C4 कोच का शीशा टूटा, हरदोई पुलिस जांच में जुटी

by Real Khabren
0 comments

लखनऊ से दिल्ली आ रही वंदे भारत ट्रेन पर शुक्रवार को हरदोई के पास पथराव की घटना सामने आई है। जिस समय यह वारदात हुई, उसी ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत सवार थे। वह मेरठ में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हरदोई के नजदीक कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके, जिससे C4 कोच का शीशा टूट गया।

घटना के बाद ट्रेन में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया।गौरतलब है कि मोहन भागवत को Z+ श्रेणी की ‘एडवांस सिक्योरिटी लाइजन’ (ASL) सुरक्षा प्राप्त है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हरदोई पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के इलाकों में जांच और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। रेलवे ट्रैक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।मोहन भागवत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रवास पर हैं।

मेरठ के माधवपुरम स्थित संघ कार्यालय में वह मेरठ और ब्रज प्रांत के 28 जिलों के खिलाड़ियों, कोच और प्रशिक्षकों से संवाद करने वाले हैं। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक प्रस्तावित है। इस दौरान खिलाड़ी सीधे संघ प्रमुख से सवाल-जवाब भी करेंगे।बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में लगभग 500 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा आगामी दिन प्रबुद्धजनों जिनमें वकील, डॉक्टर, व्यापारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, इंजीनियर और सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हैं के साथ भी उनका संवाद कार्यक्रम निर्धारित है।फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की मंशा और आरोपियों की पहचान में जुटी है। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही हैं।

You may also like

Leave a Comment