Home राज्यमहाराष्ट्र“वैचारिक दिवालियापन से कांग्रेस ‘AI’ यानी Anti-India बन गई” भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण का हमला, मुंबई में भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन

“वैचारिक दिवालियापन से कांग्रेस ‘AI’ यानी Anti-India बन गई” भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण का हमला, मुंबई में भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन

by Suhani Sharma
0 comments

मुंबई में कांग्रेस के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तीव्र विरोध प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वैचारिक दिवालियापन के कारण कांग्रेस अब ‘AI’ यानी Anti-India बन गई है।
उन्होंने कहा कि एक ओर ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के जरिए नया भारत तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। चव्हाण ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को मिल रहे सम्मान को धूमिल करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उकसाया गया।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भारत की तेज़ी से हो रही प्रगति कांग्रेस को रास नहीं आ रही है और इसी कारण वह विकसित भारत की राह में बाधाएं खड़ी करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस का यह कथित कारस्थान कभी सफल नहीं होगा।
इसी मुद्दे को लेकर मुंबई भाजयुमो ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, टिळक भवन पर निषेध आंदोलन किया। भाजयुमो मुंबई के महामंत्री दीपक सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और उसके कथित देशविरोधी रवैये की निंदा की।

भाजयुमो मुंबई के अध्यक्ष एवं नगरसेवक तेजिंदर सिंह तिवाना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह की हरकतें बेहद निंदनीय हैं और इससे देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस पार्टी तत्काल माफी मांगे और संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तकनीक, एआई और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और युवा भारत विकास के मार्ग में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं करेगा।
भाजपा नेताओं ने दावा किया कि देश की प्रगति को बदनाम करने की किसी भी कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा और भारत वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति लगातार दर्ज कराता रहेगा।

You may also like

Leave a Comment