Home स्पोर्ट्सक्रिकेटश्रीलंका बाहर, पाकिस्तान की उम्मीदें ‘वेंटिलेटर’ पर… सेमीफाइनल का रास्ता अब इंग्लैंड के हाथ!

श्रीलंका बाहर, पाकिस्तान की उम्मीदें ‘वेंटिलेटर’ पर… सेमीफाइनल का रास्ता अब इंग्लैंड के हाथ!

by Suhani Sharma
0 comments
श्रीलंका बाहर, पाकिस्तान की उम्मीदें ‘वेंटिलेटर’

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। बुधवार को खेले गए अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। लेकिन इस हार का सबसे बड़ा झटका पाकिस्तान को लगा है, जिसकी सेमीफाइनल की उम्मीदों पर गहरा असर पड़ा है।
इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान को उम्मीद थी कि श्रीलंका, न्यूजीलैंड को मात देकर उसके लिए राह आसान करेगा। लेकिन हुआ इसका उलट। कीवी टीम की बड़ी जीत ने पाकिस्तान को अंकतालिका में मुश्किल स्थिति में ला खड़ा किया है। न्यूजीलैंड अब 3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पाकिस्तान एक मैच हारकर और एक बारिश से धुलने के कारण तीसरे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -0.461 पर पहुंच गया है, जो 61 रन की करारी हार के बाद काफी नीचे गिर गया।

अब पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का सिर्फ एक रास्ता बचा है। अगर शुक्रवार को इंग्लैंड टीम न्यूजीलैंड को हरा देता है और शनिवार को पाकिस्तान, श्रीलंका को बड़े अंतर से मात देता है, तो दोनों टीमें 3-3 अंकों पर बराबरी पर होंगी। ऐसे में फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। यानी पाकिस्तान को न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी।
हालांकि अगर न्यूजीलैंड अपने अगले मुकाबले में इंग्लैंड को हरा देता है, तो वह 5 अंकों के साथ सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और पाकिस्तान की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। ऐसे में अब पाकिस्तान के फैंस की नजरें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मुकाबले पर टिकी हैं।
टी20 वर्ल्ड कप का यह रोमांचक दौर अब दुआओं और गणित के सहारे आगे बढ़ रहा है। देखना होगा कि पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा रहती हैं या टूर्नामेंट से उसकी विदाई तय हो जाती है।

You may also like

Leave a Comment