
मुंबई के चेंबूर इलाके में छह बिल्लियों की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिल्लियों के सिर कुचलकर उन्हें मौत के घाट उतारा गया। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की पहचान करने के लिए आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है।
छह बिल्लियों की हत्या की इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर भी नाराजगी देखने को मिल रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।