Home राज्यउत्तर प्रदेशचित्रकूट जेई रामभवन कांड: नाबालिगों से यौन शोषण के दोषी जेई और पत्नी को फांसी की सजा, बच्चों ने कहा था ‘अंकल बहुत गंदे हैं’

चित्रकूट जेई रामभवन कांड: नाबालिगों से यौन शोषण के दोषी जेई और पत्नी को फांसी की सजा, बच्चों ने कहा था ‘अंकल बहुत गंदे हैं’

by Suhani Sharma
0 comments

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के चर्चित जेई रामभवन कांड में बड़ा फैसला आया है। नाबालिग बच्चों के साथ यौन शोषण और घिनौने अपराध के मामले में विशेष पॉस्को कोर्ट ने आरोपी जेई रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को मृत्यु दंड की सजा सुनाई है। इस फैसले के बाद पीड़ित परिवारों में न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।


यह मामला उस समय सामने आया था जब सिंचाई विभाग में तैनात निलंबित जेई रामभवन पर गंभीर आरोप लगे थे। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पिछले करीब 10 वर्षों से बच्चों को अपने जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण कर रहा था। बताया गया कि वह बच्चों की अश्लील वीडियो भी बनाता था और उन्हें बेचता था। जांच एजेंसियों ने उसके कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए थे, जिनमें लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल थी।

इस मामले की जांच CBI ने साल 2020 में शुरू की थी। जांच के दौरान 34 पीड़ित बच्चों से पूछताछ की गई, जिनमें से 25 बच्चों की गवाही मामले में अहम सबूत बनी। बच्चों ने आरोपी को पहचानते हुए कहा था कि “यह अंकल बहुत गंदे हैं।”
पीड़ित बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस नई दिल्ली
के पांच डॉक्टरों की टीम को शामिल किया गया था। मेडिकल रिपोर्ट और बच्चों के बयान इस केस की सबसे मजबूत कड़ी साबित हुए।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी जेई रामभवन और उसकी पत्नी को बांदा जिले के Banda से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के समय उनके आवास से करीब 8 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन, वेब कैमरा, मेमोरी कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ था।
मामले के खुलासे के बाद रामभवन को निलंबित कर दिया गया था। अब अदालत के इस फैसले ने एक बार फिर ऐसे जघन्य अपराधों के

खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है। अदालत ने माना कि नाबालिगों के साथ हुआ अपराध बेहद गंभीर और अमानवीय था।
यह फैसला समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी एक बड़ा संदेश देता है और ऐसे अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत को रेखांकित करता है।

You may also like

Leave a Comment