Home राज्यमहाराष्ट्रफडणवीस बजट पेश करते हुए हुए भावुक, स्वर्गीय अजितदादा पवार को समर्पित किया महाराष्ट्र का बजट

फडणवीस बजट पेश करते हुए हुए भावुक, स्वर्गीय अजितदादा पवार को समर्पित किया महाराष्ट्र का बजट

by Suhani Sharma
0 comments

महाराष्ट्र विधानसभा में बजट पेश करते समय मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस भावुक नजर आए। उन्होंने इस साल का राज्य बजट स्वर्गीय नेता अजीत पवार की स्मृति को समर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। फडणवीस ने कहा कि अजितदादा पवार का निधन महाराष्ट्र के सार्वजनिक जीवन और प्रशासन के लिए अपूरणीय क्षति है।
बजट भाषण के दौरान फडणवीस ने कहा कि अजितदादा पवार ने कई बार उपमुख्यमंत्री के रूप में राज्य की सेवा की और लंबे समय तक वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने उन्हें “कर्मठ और कर्मनिष्ठ” नेता बताते हुए कहा कि उनकी विकास दृष्टि आज भी महाराष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि अजितदादा पवार के सम्मान में एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा। इसके साथ ही उनके नाम पर “गतिमान नागरी

सेवा पुरस्कार” स्थापित किया जाएगा, जिससे प्रशासन और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के विकास में अजितदादा पवार के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसी सम्मान और श्रद्धांजलि के रूप में इस वर्ष का राज्य बजट उनकी स्मृति को समर्पित किया गया है।

You may also like

Leave a Comment