Home राज्यमहाराष्ट्र“मतदान से वंचित करना लोकतंत्र की हत्या” सातारा मामले पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, कार्रवाई का भरोसा

“मतदान से वंचित करना लोकतंत्र की हत्या” सातारा मामले पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, कार्रवाई का भरोसा

by Suhani Sharma
0 comments

महाराष्ट्र की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सातारा जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव में हुए कथित गड़बड़ी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस पूरे घटनाक्रम पर राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शिंदे ने साफ शब्दों में कहा कि “मतदान से वंचित रखना लोकतंत्र की हत्या है।” उन्होंने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों पर सीधा हमला हैं।
शिंदे ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव से पहले ही उन्हें शंभूराज देसाई और मकरंद पाटील का फोन आया था, जिसमें दो मतदाताओं पर अचानक केस दर्ज किए जाने की बात कही गई थी। उन्होंने इस पर संदेह जताया कि यह कदम चुनाव परिणाम को प्रभावित करने के उद्देश्य से उठाया गया हो सकता है।


उपमुख्यमंत्री ने आगे बताया कि उन्होंने तुरंत सातारा के पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी मतदाता को न रोका जाए। इसके बावजूद दो मतदाताओं को हिरासत में लिए जाने की घटना सामने आई, जिससे पूरी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।
इस पूरे मामले पर शिंदे ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है, और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सदन को आश्वासन दिया है कि पूरे प्रकरण की गहन जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, इस मुद्दे ने राज्य की सियासत को गरमा दिया है और आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक घमासान और तेज होने की संभावना है।

You may also like

Leave a Comment