Home दुनिया“भारत का लोकतंत्र नहीं, उबाठा गुट अंतिम सांसें ले रहा” नवनाथ बन का संजय राउत पर तीखा हमला

“भारत का लोकतंत्र नहीं, उबाठा गुट अंतिम सांसें ले रहा” नवनाथ बन का संजय राउत पर तीखा हमला

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद के दौरान भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने शिवसेना उबाठा गुट और सांसद संजय राउत पर जोरदार हमला बोला। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई बधाई को लेकर संजय राउत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नवनाथ बन ने कहा कि भारत का लोकतंत्र नहीं, बल्कि उद्धव ठाकरे का उबाठा गुट अंतिम सांसें ले रहा है।


नवनाथ बन ने कहा कि संजय राउत को ट्रम्प के ट्वीट पर सवाल उठाने से पहले अपनी पार्टी की स्थिति देखनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनता ने उबाठा गुट को घर बैठाने का काम किया है और अब पार्टी लगातार कमजोर होती जा रही है।
तमिलनाडु की राजनीतिक स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वहां किसे शपथ ग्रहण के लिए बुलाना है, इ

सका फैसला राज्यपाल करेंगे और सबसे बड़े बहुमत वाले दल को ही मौका मिलेगा। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर उद्धव ठाकरे को तमिलनाडु में मुख्यमंत्री बनने का मौका चाहिए, तो संजय राउत को समर्थन पत्र लेकर राजभवन जाना चाहिए।


नवनाथ बन ने पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को समर्थन पत्र के आधार पर शपथ ग्रहण के लिए बुलाया गया था। भाजपा को अकेले नहीं बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि संजय राउत अब तथ्यों को भूल चुके हैं और सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं।


भाजपा नेता ने आगे कहा कि उद्धव ठाकरे की पूरी राजनीति गठबंधन पर आधारित रही है, लेकिन कांग्रेस के साथ जाने के बाद उनकी पार्टी लगातार कमजोर हुई है। जिला परिषद, पंचायत समिति और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने उबाठा गुट को पूरी तरह कमजोर और निष्प्रभावी कर दिया है।


नवनाथ बन ने दावा किया कि कांग्रेस अब खुद को मजबूत कर रही है और उबाठा गुट अंदर से खोखला होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता को यह बताया जाना चाहिए कि भाजपा के साथ रहते हुए उद्धव ठाकरे की पार्टी को सम्मान और ताकत मिलती थी, लेकिन कांग्रेस के साथ जाने के बाद पार्टी की राजनीतिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई है।

You may also like

Leave a Comment