Home क्राइममुंबई में डी कंपनी कनेक्शन! आसिफ दाढ़ी के बेटे समीर शेख पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

मुंबई में डी कंपनी कनेक्शन! आसिफ दाढ़ी के बेटे समीर शेख पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई के डोकयार्ड रोड इलाके में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डी कंपनी से जुड़े बताए जा रहे आसिफ दाढ़ी के बेटे समीर शेख पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में समीर शेख घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने समीर शेख को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसकी मांडी में जा लगी। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोलीबारी को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही भायखला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।


फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन डी कंपनी कनेक्शन सामने आने के बाद इस घटना को गंभीरता से देखा जा रहा है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like

Leave a Comment