नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय बल्लेबाज Abhishek Sharma की खराब फॉर्म को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद अमीर ने एक बार फिर अभिषेक शर्मा पर निशाना साधा है। आमिर ने पहले भी अभिषेक को ‘स्लॉगर’ कहा था और अब अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा है कि अभिषेक को डिफेंस करना नहीं आता, जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी कमजोरी उजागर हो गई है।
अभिषेक शर्मा मौजूदा टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने इस साल कुछ मैचों में तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, लेकिन कई पारियों में वे बिना खाता खोले भी आउट हुए हैं। नीदरलैंड के खिलाफ शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा डक आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज का अनचाहा रिकॉर्ड भी बना लिया।
हालांकि भारतीय टीम मैनेजमेंट अभिषेक के समर्थन में खड़ा नजर आ रहा है। कप्तान सूर्यकमार यादव और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भरोसा जताते हुए कहा है कि युवा खिलाड़ियों को मौका और समर्थन देना जरूरी है।

अब सभी की नजर 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले सुपर-8 मुकाबले पर है, जहां अभिषेक शर्मा के पास अपने आलोचकों को बल्ले से जवाब देने का मौका होगा। भारतीय टीम और फैंस को उम्मीद है कि अभिषेक इस अहम मैच में दमदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में मदद करेंगे।