Home ट्रेंडिंगऔरंगाबाद में FDA की बड़ी कार्रवाई, लाखों का प्रतिबंधित गुटखा जब्त

औरंगाबाद में FDA की बड़ी कार्रवाई, लाखों का प्रतिबंधित गुटखा जब्त

by Kalpana Pandey
0 comments

औरंगाबाद:
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। यह कार्रवाई शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर की गई।

FDA के अनुसार, पहली छापेमारी क्रांति चौक पुलिस स्टेशन क्षेत्र में और दूसरी जिंसी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में की गई। दोनों जगहों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों स्थानों से जब्त किए गए माल का संबंध एक ही मालिक से बताया जा रहा है। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

FDA ने संबंधित व्यापारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

You may also like

Leave a Comment