
मुंबई:
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली वेस्टर्न रेलवे लोकल ट्रेन में एक युवक के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि अंधेरी–विरार लोकल में बोरीवली और दहिसर स्टेशन के बीच 10–12 युवकों के एक समूह ने एक युवक पर हमला कर दिया। वायरल वीडियो में युवक को लगातार लात-घूंसों से पीटते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में कुछ हमलावर सीटों पर चढ़कर और हैंडरेल पकड़कर भी युवक पर हमला करते नजर आ रहे हैं। मारपीट में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।