
नासिक:
महाराष्ट्र के नासिक के धात्रक फाटा इलाके में करीब 35 से 40 स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंस गई। घटना उस समय हुई जब बच्चे स्कूल जा रहे थे।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया था। गड्ढा पानी से ढका होने के कारण चालक को दिखाई नहीं दिया और बस उसमें फंस गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक और नगरसेविका प्रियंका माने मौके पर पहुंचे। सभी के सहयोग से स्कूल बस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी छात्र को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खराब सड़कों और जलभराव की समस्या को लेकर प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।