
पुणे:
पुणे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन का दावा सामने आया है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (गवई गुट) के पदाधिकारियों का आरोप है कि वे अमित शाह के काफिले को काले झंडे दिखाने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया।
पार्टी के पुणे जिला कार्याध्यक्ष राजेश नायर और महिला अध्यक्ष सगाई बहुले का आरोप है कि सुबह से ही पुलिस उनके घर के बाहर तैनात थी। उनका कहना है कि जैसे ही वे कार लेकर निकले, पुलिस ने रास्ते में वाहन रोक दिया।
विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लैक पैंथर संगठन के कुछ पदाधिकारी और अन्य समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहे।
फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए होने की बात कही है।