Home देशबंगाल में फिर ममता का जलवा? ओपिनियन पोल में TMC आगे, BJP को भी बढ़त के आसार

बंगाल में फिर ममता का जलवा? ओपिनियन पोल में TMC आगे, BJP को भी बढ़त के आसार

0 comments

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य की सियासी तस्वीर को लेकर पहला ओपिनियन पोल भी सामने आ गया है। आईएएनएस-मैटराइज के इस सर्वे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

ओपिनियन पोल के मुताबिक, 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी को 155 से 170 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी को 100 से 115 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि अन्य दलों के खाते में 5 से 7 सीटें जाने की संभावना बताई गई है।

वोट शेयर के लिहाज से भी टीएमसी आगे नजर आ रही है। सर्वे के अनुसार टीएमसी को 43 से 45 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, जबकि एनडीए को 41 से 43 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य दलों को 13 से 15 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान कराने का फैसला किया है। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 294 में से कम से कम 148 सीटों का आंकड़ा हासिल करना होगा। ऐसे में इस बार भी बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 6.44 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 3.28 करोड़ पुरुष और 3.16 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 1,152 थर्ड जेंडर वोटर भी मतदान करेंगे। पहली बार वोट देने वाले 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या करीब 5.23 लाख है, जबकि 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 1.31 करोड़ है।

You may also like

Leave a Comment