Home स्पोर्ट्सक्रिकेटEngland cricket team की धमाकेदार जीत,Sri Lanka cricket team 95 रन पर ढेर, 51 रन से हार

England cricket team की धमाकेदार जीत,Sri Lanka cricket team 95 रन पर ढेर, 51 रन से हार

by Suhani Sharma
0 comments

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने दमदार खेल दिखाते हुए श्रीलंका को 51 रन से हरा दिया। घरेलू मैदान पर खेल रही श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड की गेंदबाज़ी के सामने पूरी तरह लड़खड़ा गई और सिर्फ 95 रन पर ऑलआउट हो गई।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत कुछ कमजोर रही, लेकिन फिल साल्ट ने 62 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए।
147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। इंग्लैंड के गेंदबाज़ विल जैक्स और आदिल राशिद ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। श्रीलंका की आधी टीम 34 रन के भीतर ही पवेलियन लौट गई।

अंत में कप्तान दासुन शनाका की 30 रनों की कोशिश भी नाकाफी साबित हुई और पूरी टीम 16.4 ओवर में 95 रन बनाकर सिमट गई। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सुपर-8 में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।

You may also like

Leave a Comment