Home वेब स्टोरीजमुंबई: मुलुंड व भांडुप में वैतरणा जलवाहिनी पर मरम्मत कार्य, 24 घंटे जल आपूर्ति बंद

मुंबई: मुलुंड व भांडुप में वैतरणा जलवाहिनी पर मरम्मत कार्य, 24 घंटे जल आपूर्ति बंद

by Real Khabren
0 comments

मुंबई में मुलुंड (पश्चिम) और भांडुप (पश्चिम) में वैतरणा जलवाहिनी पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। यह कार्य मंगलवार, 27 जनवरी 2026 सुबह 10 बजे से बुधवार, 28 जनवरी 2026 सुबह 10 बजे तक चलेगा।

मुलुंड पश्चिम में 2400 मिलीमीटर व्यास वाली वैतरणा मुख्य जलवाहिनी पर 12 जलजोड़नियों का 2750 मिलीमीटर व्यास वाली अप्पर वैतरणा जलवाहिनी पर स्थानांतरण का काम किया जाएगा। वहीं भांडुप पश्चिम के खिंडिपाडा इलाके में जलवाहिनी पर लोहे का ढक्कन लगाने का काम किया जाएगा।

इस 24 घंटे के दौरान बृहन्मुंबई महानगरपालिका के ‘एस’ और ‘टी’ विभाग के कई क्षेत्रों और ठाणे शहर के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।

नगरिकों से अनुरोध है कि वे इस अवधि में आवश्यक पानी का स्टॉक कर लें और काटकसरी से पानी का उपयोग करें। साथ ही, मरम्मत के दौरान पानी को उबालकर और छानकर पीने की सलाह दी गई है।

पानी बंद रहने वाले प्रमुख क्षेत्र:
‘टी’ विभाग – मुलुंड पश्चिम:
अमर नगर, गरखाचाळ, जय शास्त्री नगर, पंचशील नगर, हनुमानपाडा, राहुल नगर, मुलुंड वसाहत, मलबार हिल मार्ग, स्वप्ननगरी, वीणा नगर, योगी हिल, मॉडेल टाउन मार्ग, बी.आर. मार्ग, वैशालीनगर, घाटीपाडा और गुरुगोविंद सिंह मार्ग के आस-पास

‘टी’ विभाग – अन्य क्षेत्र:
मुलुंड-गोरेगांव जोडरस्ता, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जे.एन. मार्ग, देवी दयाल मार्ग, क्षेपणभूमि (डंपिंग) मार्ग, डॉ. आर.पी. मार्ग, पी.के. मार्ग, झवेर मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग, एन.एस. मार्ग, एस.एन. मार्ग, आर.एच.बी. मार्ग, वालजीलाढा मार्ग, वी.पी. मार्ग, मदनमोहन मालवीय मार्ग, ए.सी.सी. मार्ग, बी.आर. मार्ग, गोशाला मार्ग, एस.एल. मार्ग, नाहुरगांव

‘एस’ विभाग – खिंडिपाडा:
लोअर खिंडिपाडा और अप्पर खिंडिपाडा
ठाणे शहर विभाग:
किसन नगर (पूर्व और पश्चिम), भटवाड़ी
बृहन्मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग और सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

You may also like

Leave a Comment