Home वेब स्टोरीजमुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोलियों से छलनी किया; हड़कंप

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोलियों से छलनी किया; हड़कंप

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

मीनापुर में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े मिंटू कुमार साह को ओवरटेक कर ताबड़तोड़ गोली मार दी, मौके पर मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की तलाश तेज कर दी है।

मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और मौके से फरार हो गए। यह वारदात मीनापुर प्रखंड के रामपुर हरि थाना क्षेत्र अंतर्गत बरांडा मझौलिया गांव की है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

मृतक की पहचान मोथहा धर्मपुर निवासी ब्रह्मदेव साह के 35 वर्षीय पुत्र मिंटू कुमार साह के रूप में हुई है। बताया गया है कि मिंटू कहीं जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। अपराधियों ने उनके सीने में कई गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना इतनी तेजी से हुई कि कोई कुछ समझ ही नहीं सका।

You may also like

Leave a Comment